राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए खेल पुरस्कार,मनु भाकर-गुकेश सहित चार को मिला खेल रत्न

स्पोर्ट्स डेस्क

पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट 

पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया। इस अवसर पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया और अन्य केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।

 

 

जनवरी के पहले सप्ताह में खेल मंत्रालय ने 2024 के खेल पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिसके तहत मनु भाकर, डी गुकेश, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार भारतीय खेलों में उनके उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए दिया गया है।

 

 

खेल रत्न के अलावा 34 खिलाड़ियों को 2024 में खेलों में उत्कृट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया बेहतर कोचिंग देने के लिए पांच लोगों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला, जिसमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम वर्ग में शामिल हैं।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 विजेताओं की सूची

नाम खेल
अर्जुन पुरस्कार
ज्योति याराजी एथलेटिक्स
अन्नु रानी एथलेटिक्स
नीतू मुक्केबाजी
स्वीटी मुक्केबाजी
वंतिका अग्रवाल शतरंज
सलिमा टेटे हॉकी
अभिषेक हॉकी
संजय हॉकी
जर्मनप्रीत सिंह हॉकी
सुखजीत सिंह हॉकी
राकेश कुमार पैरा-तीरंदाजी
प्रीति पाल पैरा-एथलेटिक्स
सचिन सरजेराव खिलारी पैरा एथलेटिक्स
धर्मबीर पैरा एथलेटिक्स
प्रणव सूर्मा पैरा एथलेटिक्स
एच होकातो सेमा पैरा एथलेटिक्स
सिमरन पैरा एथलेटिक्स
नवदीप पैरा एथलेटिक्स
थुलासिमाती मुरुगेसन पैरा बैडमिंटन
नित्या श्री सुमाथी सिवान पैरा बैडमिंटन
मनीषा रामदास पैरा बैडमिंटन
कपिल परमार पैरा जूडो
मोना अग्रवाल पैरा निशानेबाजी
रुबीना फ्रांसिस पैरा निशानेबाजी
स्वप्निल सुरेश कुसाले निशानेबाजी
सरबजोत सिंह निशानेबाजी
अभय सिंह स्क्वाश
साजन प्रकाश तैराकी
अमन सहवारत कुश्ती
अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम)
सुचा सिंह एथलेटिक्स
मुरलीकांत राजाराम पेटकर पैरा तैराक
द्रोणाचार्य पुरस्कार
सुभाष राणा पैरा निशानेबाजी (नियमित वर्ग)
दीपाली देशपांडे निशानेबाजी (नियमित वर्ग)
संदीप सांगवान हॉकी (नियमित वर्ग)
एस मुरलीधरन बैडमिंटन (लाइफटाइम वर्ग)
अरमांडो एगनेलो कोलाको फुटबॉल (लाइफटाइम वर्ग)
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ओवरऑल विनर
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी प्रथम उपविजेता
अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वितीय उपविजेता
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया

 

Voice Of News 24