महराजगंज :पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज

चौक थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट

चौक थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बाइक का नंबर प्लेट बदलकर उसे बेचने की फिराक में था।आरोपी को कहा पता था की पुलिस से बच के नहीं जा सकता

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले हुई बाइक चोरी की घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक लेकर जंगल से होते हुए चौक की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कूष्माहवा डाक बंगले के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका।

पूछताछ में उसने अपना नाम ज़यतुला निवासी ग्राम टीकर, थाना चौक बताया। जब पुलिस ने उससे बाइक के कागजात मांगे तो वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने स्वीकार किया कि यह बाइक उसने चोरी की है और इसका नंबर प्लेट बदलकर इसे बेचने की फिराक में था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली है। बाइक की पहचान मुरारी यादव निवासी बेलवा, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक ग्राम सोनबरसा से चोरी की थी और उसे जंगल में छिपाकर रखा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]