अड्डा:युवक का शव पेड़ से लटका मिला, गांव में सनसनी

महराजगंज 

नौतनवां थाना क्षेत्र के अड्डा चौकी अंतर्गत ग्राम सभा करैलिया के मनरेगा पार्क में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के अड्डा चौकी अंतर्गत ग्राम सभा करैलिया के मनरेगा पार्क में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है।एक विशाल आम के पेड़ से करैलिया निवासी धर्मवीर (25 वर्ष, पिता लालजी) का शव लटका हुआ मिला है।

 

यह घटना तब सामने आई जब गांव की एक लड़की पार्क में आम पाता तोड़ने गई थी। उसने पेड़ पर लटके शव को देखकर जोर से चिल्लाया। उसकी चीख सुनकर गांव वाले मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.