महराजगंज : ऑटो और एसएसबी की गाड़ी में हुई जोरदार भिड़ंत,ऑटो चालक की हालत गंभीर

महराजगंज

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में एसएसबी और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो चालक की हालत गंभीर हो गई तथा ऑटो के तो परखच्चे उड़ गये। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

ठूठीबारी कोतवाली थानाक्षेत्र के अंतर्गत ठूठीबारी – निचलौल मार्ग पर चंदन नदी के समीप हुआ ऑटो और एसएसबी की गाड़ी में भिड़ंत होने से अफ़रा-तफ़री मच गई।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक ऑटो चालक अपने दैनिक ड्यूटी करके घर की तरफ जा रहा था और दूसरे साइड से एसएसबी की गाड़ी ठूठीबारी बीओपी के तरफ आ रही थी,तभी अनियंत्रित ऑटो एसएसबी बस से टकरा गई। इस हादसे में ऑटो के आगे का हिस्से के परखच्चे उड़ गए तो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो ड्राइवर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के ले जाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो ड्राइवर का नाम बेचू यादव बताया जा रहा है जो निचलौल थाना क्षेत्र का निवासी है।

 

इस संबंध में थानाध्यक्ष ठूठीबारी ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिली है। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भेज दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.