महराजगंज : निचलौल में बड़ी दुर्घटना, मारूति ने बाइक सवार को मारा टक्कर तो ट्रैक्टर ने पिछे से रौंदा, जाने दिल दहला देने वाला पूरा घटनाक्रम

महराजगंज

जनपद महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना का मामला प्रकाश में आया है जिसमें एक बाइक सवार पर लगातार मारुति और ट्रैक्टर का कहर बरसता रहा, जिससे उसकी हालत बहुत ही गंभीर हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निचलौल तिराहे पर एक बाइक सवार को पहले मारुति ने टक्कर मार दिया और फिर बाद में पिछे से आ रहा ट्रैक्टर भी उसे चपेट में लेकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक ग्राम सभा रुदौली के निवासी सोविन चौधरी (45) पुत्र पारस चौधरी अपने गांव से निचलौल तिराहे पर खाद खरीदने के लिए आए हुए थे, और इसी दौरान पीछे से मारुति ने टक्कर मार के नीचे गिरा दिया तथा पीछे से ही आ रही ट्रैक्टर ने उनको रौंदते हुए आगे की तरफ बढ़ गया जिससे उनकी हालत काफी नाजुक बन गई।
ऐसे अवस्था में देख वहां के लोगों ने तत्काल उन्हें निचलौल सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचा दिए। निचलौल सीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

 

Voice Of News 24