सिद्धार्थनगर:कवयित्री कविता तिवारी ने बढ़नी में सनातन संस्कृति और राष्ट्रवाद पर दिया जो

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के भरौली में प्रभु श्रीराम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के भरौली में प्रभु श्रीराम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की कवयित्री कविता तिवारी ने सनातन संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रवाद को लेकर लोगों को जागरूक किया।

बेटियों को झांसी की रानी जैसा आइडियल बनाने का आह्वान

कविता तिवारी ने अपने भाषण में आज की युवा पीढ़ी, खासकर बेटियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अपना आदर्श मानकर संस्कारों से दूर होती जा रही हैं। उन्होंने बेटियों से आह्वान किया कि वे झांसी की रानी जैसी वीरांगनाओं को अपना आदर्श बनाएं।

सनातन संस्कृति और मर्यादाएं:

कविता तिवारी ने कहा कि सनातन संस्कृति ने हमें सदैव मर्यादाओं में रहने का उपदेश दिया है। आजकल लोग मर्यादाओं का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर रील बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि रील बनाते समय सभी को मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]