सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, ऋषभ पंत को मिला आराम! भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान

स्पोर्ट्स डेस्क

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव संभालेंगे।

ऋषभ पंत को आराम:

इस सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। उनकी जगह संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया है।

मोहम्मद शमी की वापसी:

टीम इंडिया में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले शमी इंग्लैंड के खिलाफ अपनी दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (India Squad for T20I series against England)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]