सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर: आज थाना ढेबरुआ में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने लोगों की समस्याएं सुनीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
आज थाना ढेबरुआ में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग से संबंधित 14 मामलों का निस्तारण करने के आदेश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन मामलों को शीघ्रता से निपटाएं।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका निष्पक्ष निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए। जिन शिकायतों का निस्तारण उच्च अधिकारी स्तर पर किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए।इस दौरान उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ और थाना ढेबरुआ के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, ऋषभ पंत को मिला आराम! भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलानhttps://t.co/qxs6PPzjFT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 11, 2025

















