सिद्धार्थनगर
लोटन ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास प्रदान करने के उद्देश्य से आवास प्लस सर्वे शुरू किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
सिद्धार्थनगर: जिले के लोटन ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास प्रदान करने के उद्देश्य से आवास प्लस सर्वे शुरू किया गया। यह सर्वे का खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने ग्राम पंचायत लोटन में किया।
इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य उन गरीब परिवारों की पहचान करना है जो झोपड़ियों में रह रहे हैं और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाना है। खंड विकास अधिकारी ने खुद ग्राम पंचायत लोटन के एक झोपड़ी में रह रहे परिवार के पास जाकर आवास प्लस ऐप के माध्यम से उनके परिवार का नाम सूची में जोड़ा। उन्होंने बताया कि इस सर्वे के माध्यम से लाभार्थियों का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे।
लोटन ब्लॉक में इस सर्वे के लिए आठ सचिवों, सहायक विकास अधिकारियों, नलकूप चालकों, बोरिंग तकनीशियन और कृषि विभाग के तकनीकी सहायकों को नियुक्त किया गया है। इस टीम के माध्यम से सर्वे का कार्य सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रभारी एडीओ पंचायत दिलीप पटेल, सचिव रविंद्र कुमार जाटव, विनोद चौधरी, मनोज कुमार, ईश्वर देव, आशीष कुमार और प्रियंका गोस्वामी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर:युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान,पुलिस मामले की जांच में जुटीhttps://t.co/QGEbGRdRM8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 9, 2025

















