महराजगंज में घरेलू विवाद पकड़ा तुल, बस ड्राइवर की पत्नी ने बीच सड़क पर नीचे उतरवाकर आंख में झोंकी मिर्च पाउडर

महराजगंज

जनपद महराजगंज में पत्नी की ऐसी हरकतें सामने आई है कि लोग देखकर दंग रह गए हैं और पत्नी के हरकतों का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

ऐसा माना जाता है कि पत्नी, पति की अर्धांगिनी होती है, जो पति के समस्याओं की समाधान में हाथ बंटाने वाली पहली सख्सियत होती है। लेकिन महराजगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है कि लोग इस पत्नी को अर्धांगिनी कि दर्ज़ा देने पर खुद शर्म कर रहे हैं।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक महराजगंज के मऊपाकड़ में रोडवेज बस चालक की पत्नी ने घरेलू विवाद के कारण अचानक बस के आगे आकर खड़ी हो कर बस को रुकवा दि। इसके बाद उसने अपने चालक को बस से नीचे उतरवाकर कर उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया यह घटना देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान हो गए। लोगों ने चालक को तड़फड़ाता देख उसकी आंख में पानी डालकर राहत देने की कोशिश की। इस पूरे प्रकरण की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और मामला सुर्खियों में बन गया।
पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पारिवारिक निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार मामला घरेलू विवाद का है। तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.