महराजगंज जिले में होटल मैनेजर को पहचान-पत्र मांगना पड़ा महंगा, दबंगों ने कर दी पिटाई, हरकतें कैमरे में हो गई क़ैद

भिटौली (महाराजगंज) 

जनपद महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में एक होटल मैनेजर पर दबंगों का कहर बरसाने का मामला सामने आया है,जिसकी हरकतें भी कैमरे में कैद हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर में स्थित विभा पैलेस होटल में ठहरने के लिए कुछ लोग आते हैं और होटल के मालिक द्वारा पहचान पत्र मांगने पर भड़क जाते हैं। वाद-विवाद बढ़ता गया और ठहरने वाले लोग दबंगई पर उतर आए तथ गोलबंद होकर दबंगों ने होटल में घुसकर कर्मचारियों और मालिक से उलझ कर मारपीट करने लगे। मामला 5 जनवरी रात का है जिसकी तस्वीरें भी कैमरे में कैद पाई गई है।

दबंगों ने होटल के कर्मचारियों एवं उसके मालिक को मार-पीट कर लहुलुहान कर दिया। पीड़ित ने भिटौली थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही करने का गुहार लगाया है। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर 3 नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

 

Voice Of News 24