मनु भाकर, गुकेश, हरमनप्रीत और प्रवीण को नवाजा गया खेल रत्न और 32 ख‍िलाड़‍ियों को अर्जुना पुरस्‍कार से सम्मानित ,पढ़ें पूरी लिस्‍ट

ब्यूरो रिपोर्ट 

खेल मंत्रालय ने 2025 मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार का एलान कर दिया है, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

खेल मंत्रालय ने 2025 मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार का एलान कर दिया है.इस बार, मनु भाकर, डी गुकेश, प्रवीण कुमार और हरमनप्रीत सिंह को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया है। ये चारों खिलाड़ी अपने-अपने खेल क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं और अब देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार से सम्मानित होंगे.

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये अवॉर्ड सभी विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में 11 बजे में देंगी।मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को जहां खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा, तो वहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।दरअसल, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की। चेस से डी गुकेश, हॉकी से हरमनप्रीत सिंह, पैरा-एथलैटिक्स से प्रवीण कुमार और शूटिंग से मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

अर्जुन अवार्ड 2025 से सम्मानित होने वाले 32 एथलीट्स के नाम:

  1. ज्योति याराजी – एथलेटिक्स
  2. अनु रानी – एथलेटिक्स
  3. नीतु – बॉक्सिंग
  4. स्वाती – बॉक्सिंग
  5. वंतिका अग्रवाल – चेस
  6. सलिका तेते – हॉकी
  7. अभिषेक – हॉकी
  8. संजय – हॉकी
  9. जरमनप्रीत सिंह – हॉकी
  10. सुखीजीत सिंह – हॉकी
  11. राकेश कुमार – पैरा आर्चरी
  12. प्रीति पाल – पैरा एथलेटिक्स
  13. जीवंजी दीप्ति – पैरा एथलेटिक्स
  14. अजीत सिंह – पैरा एथलेटिक्स
  15. सचिन सरजेराव खिलारी – पैरा एथलेटिक्स
  16. धराम्बीर – पैरा एथलेटिक्स
  17. प्रणव सौरमा – पैरा एथलेटिक्स
  18. एच होकातो सेमा – पैरा एथलेटिक्स
  19. सिमरन – पैरा एथलेटिक्स
  20. नवदीप – पैरा एथलेटिक्स
  21. नीतीश कुमार – पैरा बैडमिंटन
  22. थुलासिमाथी मुरुगेशन – पैरा बैडमिंटन
  23. निथिया श्री सुमाथी – पैरा बैडमिंटन
  24. मनीशा रामादास – पैरा बैडमिंटन
  25. कपिल परमार – पैरा जूडो
  26. मोना अग्रवाल – पैरा शूटिंग
  27. रुबीना फ्रांसिस – पैरा शूटिंग
  28. स्वप्निल सुरेश कुसाले – शूटिंग
  29. सरबजोत सिंह – शूटिंग
  30. अभय सिंह – स्क्वैश
  31. साजन प्रकाश – तैराकी
  32. अमन – रेसलिंग

इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां और समर्पण को मान्यता देते हुए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

 

 

Voice Of News 24