बलरामपुर:अखिल भारतीय प्राइज मनी हाकी टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ ,14 टीमों के बीच होंगे मुकाबले

Voice Of News 24

26 Dce 2024 22:05 PM

बलरामपुर

अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ 26 दिसम्बर को माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के द्वारा एम एल के पी जी कॉलेज के हॉकी मैदान पर किया गया जिसका समापन 30 दिसंबर को होगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ 26 दिसम्बर को माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के द्वारा एम एल के पी जी कॉलेज के हॉकी मैदान पर किया गया जिसका समापन 30 दिसंबर को होगा। उद्घाटन मुकाबला हाकी क्लब पटना एवं गाजीपुर के बीच खेला गया जिसमें गाजी पुर की टीम 7 गोल से विजई रही।

टूर्नामेंट के विजेता टीम को 75 हजार एवं उप विजेता को 51हजार पुरस्कार दिया जायेगा।1938 से हो रही इस प्रतियोगिता का आयोजन आजादी से पहले राज परिवार द्वारा किया जाता था,अब एम एल के कालेज द्वारा आयोजित किया जाता है।

हाकी इंडिया द्वारा बी ग्रेड मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में मेजर ध्यान चंद,बाबू के डी सिंह,अशोक कुमार जैसे अंतरास्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभाग कर चुके है।पहला मैच रवि रोशन हॉकी एकेडमी पटना बनाम श्री मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी करमपुर गाजीपुर के मध्य खेला गया जिसमें गाजीपुर की टीम ने पटना की टीम को 02 के मुकाबले 09 गोल से पराजित करके प्री क्वाटर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई है। गाजीपुर के नीरज यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरा मैच नागपुर एकेडमी नागपुर बनाम नवाब इलेवन बलरामपुर के मध्य खेला गया जिसमें नागपुर की टीम ने बलरामपुर को 2-1 से पराजित किया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बलरामपुर के शर्ट नम्बर -12 अली रसूल को दिया गया।

यह टीमें लेंगी टूर्नामेंट में हिस्सा

द कमांडेंट, आई टी बी पी,जालंधर। अश्विनी स्पोर्ट्स एकेडमी,कर्नाटक। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस एंड सेक्रेटरी, खेल नियंत्रक बोर्ड लखनऊ। जनरल सेक्रेटरी, एनआरएसए, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली। रवि रोशन हॉकी अकादमी, पटना । श्री मेघाबरन सिंह, हॉकी अकादमी,औरिहार गाज़ीपुर।

रजिस्ट्रार,रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी,भोपाल मध्य प्रदेश।नागपुर अकैडमी, नागपुर। नवाब इलेवन बलरामपुर। सेक्रेटरी हॉकी अकादमी, टीकमगढ़। सेक्रेटरी एसके इमरान, हॉकी अमरावती, महाराष्ट्र। द कमिश्नर ऑफ पुलिस, आवडी पुलिस कमिश्नरेट, आवडी । स्टार 11 बलरामपुर। भुसावल ।

 

Voice Of News 24 

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]