Voice Of News 24
26 Dec 2024 18:50 PM
बलरामपुर
बलरामपुर में शुक्रवार आगामी 27 दिसंबर को स्वामित्व योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जिसके तहत लोगों को प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा।

बलरामपुर में शुक्रवार आगामी 27 दिसंबर को स्वामित्व योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जिसके तहत लोगों को प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। योजना के तहत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। आज तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर स्वामित्व योजना के शुभारंभ से पूर्व एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में सदर विधायक पल्टूराम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामित्व योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपराह्न 12:30 बजे पूरे देश में इस योजना की शुरुआत करेंगे, और जिले में भी इसका सजीव प्रसारण एमएलके पीजी कॉलेज और सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर दिखाया जाएगा।
विधायक पल्टूराम ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पहले, नगर क्षेत्रों के लोग स्वामित्व प्रमाण पत्र के जरिए अपनी संपत्ति के अधिकार का प्रमाण पा सकते थे, अब वही सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी मिल सकेगी। यह योजना ग्रामीण संपत्ति विवादों को समाप्त करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को अपने घरों, ज़मीनों और संपत्तियों के कानूनी अधिकार मिल सकेंगे।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने इसे भारत सरकार की एक प्रमुख पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने से गरीब और सामान्य परिवारों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा, क्योंकि अब वे अपनी संपत्तियों पर अधिकार प्राप्त कर पाएंगे और बैंकों से ऋण लेने में भी सक्षम होंगे।
इस योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीणों के लिए नया अवसर प्रदान किया है, ताकि वे अपने घरों और संपत्तियों के कानूनी अधिकार को साबित कर सकें और उनका इस्तेमाल विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के लिए कर सकें।
बलरामपुर: नहर की मरम्मत में हुई लापरवाही, किसानों की 200 बीघा गेहूं की फसल डूबीhttps://t.co/xDqSbFdQ9z@BalrampurDm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 26, 2024

















