गोरखपुर : कैंपियरगंज में कुछ इस प्रकार से सेलीब्रेट किया गया क्रिसमस डे़, जाने क्रिसमस डे मनाने का मुख्य कारण

Voice Of News 24

25 Dec 2025 20:34 PM

कैंपियरगंज (गोरखपुर) 

जनपद गोरखपुर के कैम्पियरगंज में क्रिसमस डे के दिन लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को सेलीब्रेट किया है। इस दौरान लोगों में एक अलग उत्साह देखने को मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज 25 दिसंबर क्रिसमस डे को लोग एक विशाल त्योहार के रूप में मनाया है। बड़ी तादाद में ईसाई धर्म के लोग चर्च में जाकर एक दूसरे को बधाई देते हुए क्रिसमस डे को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया है।
इसी क्रम में आज गोरखपुर के कैंपियरगंज के जंगल में बने चर्च में क्रिसमस बड़े धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार इसी दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। इसे पहली बार 336 ई. में रोमन सम्राट कान्सटेटाइन के शासनकाल में मनाया गया था। क्रिसमस शांति एवं प्रेम का संदेश देता है। ईशा को शांति का राजकुमार भी कहा जाता है। इस लिए मुख्य रूप से इसाई धर्म के लोग इस त्योहार को शांति और प्रेम का प्रतीक मानकर हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं।

 

Voice Of News 24