सिद्धार्थनगर:ससुराल में आए युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत,मची चीख-पुकार

Voice Of News 24 

25 Dec 2024 14:51 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के उसका थाना क्षेत्र स्थित सेमरा कला गांव में मंगलवार सुबह एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के उसका थाना क्षेत्र स्थित सेमरा कला गांव में मंगलवार सुबह एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय पप्पू (पुत्र रामतीरथ) के रूप में हुई, जो जोगिया कोनवाली के ग्राम हरैया का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, पप्पू सोमवार को अपने ससुराल सेमरा कला गांव आया था। मंगलवार सुबह वह नहाने के लिए नल पर गया, लेकिन अचानक उसने कहा कि उसे यहां नहाने का मन नहीं है। इसके बाद वह घर के सामने स्थित तालाब में कूद गया। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह डूबने लगा। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24