सिद्धार्थनगर:कांग्रेसियों ने निकाला बाबा साहब अंबेडकर सम्मान मार्च

Voice Of News 24

24 Dec 2024 22:38 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर “बाबा साहब अंबेडकर सम्मान मार्च” का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर: गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर “बाबा साहब अंबेडकर सम्मान मार्च” का आयोजन किया। यह मार्च 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय से निकला। जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने हजारों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ इस मार्च का नेतृत्व किया और जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर एक ज्ञापन सौंपा।

 

 

ज्ञापन में जिला अध्यक्ष ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।

इस अंबेडकर सम्मान मार्च में पूर्व विधायक मोहम्मद मुकीम, पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र कुमार गुड्डू, प्रवक्ता सादिक अली, नादिर सलाम, अनिल सिंह, सुदामा प्रसाद, रियाज मनिहार, राजन श्रीवास्तव, अकरम अली शक्ति समेत हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।बलरामपुर: भाजपा के गृहमंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पैदल मार्च निकाला। यह विरोध प्रदर्शन बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान में और उनके योगदान के प्रति कड़ी प्रतिक्रिया स्वरूप आयोजित किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.