महाराजगंज में बड़ा हादसा : रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग में 8 लोग झुलसे

Voice Of News 24 

24 Dec 2024 12:44 PM

महराजगंज

महराजगंज के घुघली के पड़री खुर्द गांव में एक गैस रिसाव के कारण आग लगने से 8 लोग झुलस गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के घुघली के पड़री खुर्द गांव में एक गैस रिसाव के कारण आग लगने से 8 लोग झुलस गए। यह घटना सोमवार शाम करीब 6:48 बजे हुई, जब प्रमोद प्रसाद के घर पर गैस सिलेंडर से रिसाव हो गया।

जानकारी के अनुसार, इस घटना के समय प्रमोद के घर में उनकी पत्नी नीलम खाना बना रही थीं, और पास में आग जल रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से लीक होने के कारण एक बड़ा ब्लास्ट हुआ, जिससे आसपास खेल रहे बच्चे और बुजुर्ग महिला इसकी चपेट में आ गए।

ब्लास्ट के बाद, जो लोग घायल हुए, उनमें कृतिका (4 वर्ष), पायल (17 वर्ष), निधि (10 वर्ष), अर्चना (11 वर्ष), लक्की (10 वर्ष), रेनू (15 वर्ष), ललिता (60 वर्ष), और आस्था (6 वर्ष) शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलवाया और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है,

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.