Voice of News 24: गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 24 दिसंबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24 

24 Dec 2024 00:44 AM

आईए जाने कि आज 24 दिसंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

24 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 

  • 2014 – अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा हुई।

 

  • 1986- भारत में संसद द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित किया गया। इसलिए भारत में 24 दिसंबर को राष्ट्रिए उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

  • 2000- विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।

  • 1989 – देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।

 

  • 1986 – लोटस टैंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।

 

  • 1524 – यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।

 

24 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

 

  • 1997 – नीरज चोपड़ा – भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी हैं।

 

  • 1963 – राजू श्रीवास्तव – भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार व अभिनेता थे।

 

  • 1961 – प्रीति सप्रू – भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।

 

  • 1959 – अनिल कपूर, भारतीय अभिनेता।

 

  • 1948 – पी. एस. वीरराघवन – भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक और रॉकेट प्रौद्योगिकीविद् हैं।

 

  • 1914 – बाबा आम्टे – विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात।

24 दिसंबर को हुए निधन

 

  • 2016 – दीनानाथ भार्गव – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जो नंदलाल बोस के शिष्य थे।

 

  • 2005 – पी. भानुमति – भारतीय अभिनेत्री, फ़िल्म निर्देशक, संगीत निर्देशक, गायिका, निर्माता, उपन्यासकार और गीतकार थीं।

 

  • 1988 – जैनेन्द्र कुमार, हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार ।

 

  • 1979 – सतीश चंद्र दासगुप्ता – भारतीय राष्ट्रवादी, वैज्ञानिक और आविष्कारक थे।

 

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस भारत में 24 दिसंबर को मनाया जाता है। इसके बाद इस अधिनियम में 1991 तथा 1993 में संशोधन किये गए। उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम को अधिकाधिक कार्यरत और प्रयोजनपूर्ण बनाने के लिए दिसंबर 2002 में एक व्‍यापक संशोधन लाया गया और 15 मार्च 2003 से लागू किया गया। परिणामस्‍वरूप उपभोक्‍ता संरक्षण नियम, 1987 में भी संशोधन किया गया और 5 मार्च 2004 को अधिसूचित किया गया था। 24 दिसंबर सन् 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक पास हुआ था।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.