Voice Of News 24
23 Dec 2024 22:47 PM
महराजगंज
महराजगंज जिले के दक्षिणी चौक रेंज में चार तेंदुओं को देख लोगों में हड़कंप मच गया, मौके पर आला अधिकारी पहुंच कर ग्रामीणो को जरूरी कार्यों से ही बाहर निकलने का सलाह दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सोहगीबारवा वन्य प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज प्रथम बीट अंतर्गत ग्राम सभा कसमरिया में ग्रामीणों के द्वारा कुल चार तेंदुआ देखने के बाद हड़कंप मच गया। जब वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर लोगों से इस मामले में जानकारी ली तो ग्रामीणों ने बताया कि तीन शावक तेंदुआ के साथ एक मादा तेंदुआ देखा गया है। जो कब्रिस्तान में छुपा हुआ था।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक गांव के ही एक व्यक्ति अपनी बकरी को खेत में छोड़ दिया था। सबसे पहले तेंदुए ने उसे निवाला बनाया। उसके बाद फिर गांव के ही प्रदीप भारती पुत्र शीतल भारती मौके पर पहुंचे कर अभी बकरी को देख ही रहे थे कि तभी उनके उपर भी पंजे से हमला कर दिया।
मौके पर वन क्षेत्र अधिकारी रिषभ नायक एवं चौक एसएचओ अखिलेश वर्मा समेत अन्य तमाम संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी देखीं गई। मौके पर उपस्थित सभी आला अधिकारी ग्रामीणों से अपील किया है कि उस क्षेत्र में न जाए और जरूरी कार्यों के लिए ही बाहर निकलें।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता से बातचीत करते हुए रिषभ नायक ने बताया कि गांव के बाहर जाल बिछाया गया है। पिंजरे को लगाने की जगह को चित्रित किया जा रहा है ताकि आसानी से पिंजरे में तेंदुआ कैद हो सके,जिसे सुरक्षित स्थान पर पुनः आसानी से पहुंचाया जा सके।
बलरामपुर:बाइक चोरी के मामले का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोरhttps://t.co/4vXCgR3UK6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 23, 2024


















