बलरामपुर:रेलवे माल गोदाम रोड से स्पंज आयरन चोरी कर बेचने और खरीदने वाले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार

Voice Of News 24

23 Dec 2024 22:38PM

बलरामपुर

बलरामपुर में पुलिस ने रेलवे माल गोदाम रोड से स्पंज आयरन चोरी कर बेचने और खरीदने वाले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर में पुलिस ने रेलवे माल गोदाम रोड से स्पंज आयरन चोरी कर बेचने और खरीदने वाले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों के पास से 05 मोबाइल फोन और 32,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

एसपी विकास कुमार ने बताया कि गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के निवासी जय प्रकाश पाण्डेय द्वारा दी गई तहरीरी सूचना के आधार पर यह मामला सामने आया। जय प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि वह रेलवे माल गोदाम से स्पंज आयरन को विभिन्न फैक्ट्रियों में सप्लाई करता था, लेकिन हरिकेश पाण्डेय और उसके सहयोगियों ने फर्जी तरीके से 40 टन स्पंज आयरन चोरी कर लिया और उसे बेच दिया।

इस घटना के बाद थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने वाछिंत अभियुक्त हरिकेश पाण्डेय और उसके चार अन्य सहयोगियों को गोण्डा-बलरामपुर मार्ग के फुलवरिया चौराहा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में हरिकेश पाण्डेय, सुरेश द्विवेदी, रमेश कुमार ठठेर, आशीष गुप्ता उर्फ तन्नू, और महमूदुर्रहमान शामिल हैं।

पुलिस ने इन अभियुक्तों के पास से विभिन्न कंपनियों के 05 मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत लगभग 1,75,000 रुपये है, और 32,000 रुपये नकद बरामद किए। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.