बलरामपुर:बाइक चोरी के मामले का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर

Voice Of News 24 

23 Dec 2024 21:27 PM

बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस ने सोमवार को मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर पुलिस ने सोमवार को मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। यह घटनाएं देहात कोतवाली और नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई थीं।

पहली घटना (देहात कोतवाली क्षेत्र) 28 नवंबर 2024 को ग्राम धुसाह के निवासी सुभाष त्रिपाठी ने थाना देहात कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी मोटरसाइकिल (UP47Q6310) उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 575/2024 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज किया और जांच शुरू की।

दूसरी घटना (नगर कोतवाली क्षेत्र)20 दिसंबर 2024 को ग्राम ननहवापुर, थाना महराजगंज तराई बलरामपुर के निवासी तुलसीराम ने नगर कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी मोटरसाइकिल (UP47N9143) महिला अस्पताल के पास से चोरी हो गई। इसके आधार पर 21 दिसंबर को थाना नगर में मुकदमा संख्या 334/2024 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज कर जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, विकास कुमार के अनुसार, पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच के दौरान फुलवरिया बाईपास से सुहागिन पुरवा की तरफ जाने वाली रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका और उससे गहन पूछताछ की। इस दौरान, संदिग्ध व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसने सुभाष त्रिपाठी की मोटरसाइकिल धुसाह से चुराई थी।

संदिग्ध के कब्जे से मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (UP47Q6310) बरामद की गई। इसके अलावा, आरोपी ने यह भी बताया कि उसने कुछ दिन पहले महिला अस्पताल बलरामपुर के पास से प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP47N9143) भी चुराई थी।

पुलिस की कार्रवाई

संदिग्ध व्यक्ति के पास से दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और उसे न्यायालय में पेश किया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.