सिद्धार्थनगर में आयोजित बुद्धा राइस क्रेता विक्रेता सम्मेलन कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत तमाम दिग्गज हुए सामिल, जाने पूरा कार्यक्रम

Voice Of News 24 

22 Dec 2024 22:47 PM

By Sumit Saini 

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर में काला नमक को बढ़ावा देने और इसके लाभों को जन-जन तक पहुंचाने एवं इसके उद्देश्यों को लोगों के बीच में बिखेरने के लिए विशेष कार्यक्रम हुआ आयोजन, जिसमें तमाम दिग्गज शामिल होकर कार्यक्रम को सफल मोड़ दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


जिला प्रशासन सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित बुद्धा राइस क्रेता विक्रेता सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष सिद्धार्थनगर गोविंद माधव, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार समेत कई अन्य प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

काला नमक चावल की पहचान और निर्यात पर जोर

इस सम्मेलन का उद्देश्य सिद्धार्थनगर जनपद में उत्पादित काला नमक चावल को एक वैश्विक पहचान दिलाने और उसके उत्पादन में वृद्धि करने के लिए किसानों और व्यापारियों को एक मंच पर लाना था। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में काला नमक चावल के उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के तहत काला नमक चावल को प्रमोट किया गया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि काला नमक चावल का उत्पादन 18,000 एकड़ भूमि में हो रहा है, और इसके निर्यात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए प्रयासों के तहत किसानों को उचित मूल्य मिलने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं।

सफलता की दिशा में कदम

मंत्री ने यह भी बताया कि काला नमक चावल शुगर फ्री, प्रोटीन युक्त और अन्य गुणवत्ता गुणों से भरपूर है, और इसे व्यापक रूप से निर्यात किया जा सकता है। उन्होंने वैज्ञानिकों से यह अनुरोध किया कि चावल की खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए शोध किया जाए। इसके अलावा, किसानों को उच्च गुणवत्ता वाला बीज उपलब्ध कराने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा लगातार शोध किए जा रहे हैं।

स्थानीय कृषि एवं मखाने की खेती को प्रोत्साहन

कृषि मंत्री ने किसानों को मखाने की खेती करने के लिए प्रेरित किया और इसके लिए ब्लॉक स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन करने का सुझाव दिया, ताकि वे मखाने के साथ काला नमक चावल की खेती करके अच्छी आय कमा सकें।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काला नमक की पहचान

सांसद जगदंबिका पाल ने काला नमक चावल की ब्रांडिंग और निर्यात के लिए आयोजित इस सम्मेलन की सराहना की। उन्होंने कहा कि काला नमक चावल की खेती अब बढ़ रही है और इसे उचित मूल्य पर बेचा जाना चाहिए, क्योंकि यह दुनिया भर में एक अद्वितीय चावल है, जिसे शुगर मरीज भी खा सकते हैं।

स्मृति चिन्ह वितरण

कार्यक्रम के अंत में, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कृषि मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह और महात्मा बुद्ध का प्रसाद काला नमक चावल भेंट किया। इसके साथ ही, कार्यक्रम में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों और वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की गई।

किसानों के लिए प्रशिक्षण और जानकारी

इस सम्मेलन में दो सत्रों में वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को काला नमक चावल के उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने किसानों को सर्वोत्तम उत्पादन तकनीकों, गुणवत्ता मानकों, और निर्यात की संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन किया।

सफलता की ओर कदम

मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन और कृषि विभाग काला नमक चावल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि काला नमक चावल के लिए किसी भी आवश्यक संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी और जिला प्रशासन उसे पूरा करेगा।

समापन और शुभकामनाएं

इस सम्मेलन में उप कृषि निदेशक अरविंद विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक दुबे और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नितेश पांडेय द्वारा किया गया और अंत में सभी उपस्थित वैज्ञानिकों और उद्यमियों को आभार व्यक्त किया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित तमाम नेताओं एवं अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विचारों को प्रस्तुत कर लोगों को काला नमक चावल का अधिक-से-अधिक उत्पादन एवं प्रयोग में लाने का सलाह देने के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.