Voice Of News 24
22 Dec 2024 20:48 PM
महारजगंज
महारजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निचलौल से ढ़ेसो मार्ग पर स्थित जंगल के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महारजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निचलौल से ढ़ेसो मार्ग पर स्थित जंगल के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को राहगीरों की मदद से सीएचसी निचलौल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।ये घटना आज शाम की बताई जा रही है
घायलों में दुर्गेश (35) पुत्र सुदर्शन, भारत (20) पुत्र दिनेश और अभिमन्यु (24) पुत्र ब्रह्मा शामिल हैं। सभी घायल युवक निचलौल क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, दुर्गेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।मिली जानकारी के दुर्गेश की मौत हो गयी है।
इस दुर्घटना के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया। घटना की जांच जारी है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी डॉ. अभिषेक महाजन को सिद्धार्थनगर जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया है। डॉ. अभिषेक महाजन 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं@siddharthnagpol @dmsid1 pic.twitter.com/a2lD9mVzLK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 22, 2024























