Voice Of News 24
22 Dec 2024 14 :01 PM
बलरामपुर
बलरामपुर के हरैया सतघरवा के सोहेलदेव वन्यजीव अभयारण्य के बनकटवा रेंज में, नौवीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने लगभग 358 हरे सागौन के पेड़ के अवैध कटान,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर के हरैया सतघरवा के सोहेलदेव वन्यजीव अभयारण्य के बनकटवा रेंज में, नौवीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने लगभग 358 हरे सागौन के पेड़ के अवैध कटान और उसकी लकड़ी के संग्रहण का पर्दाफाश किया।
सीमा चौकी गंधेला नाका के कार्यक्षेत्र में सोनपुर गांव के पास एक ठेकेदार द्वारा इन सागौन के पेड़ों का अवैध कटान करवा कर लकड़ी का भंडारण किया गया था, जो भुलभुलिया गांव से लाकर इकट्ठा की गई थी।

इस सूचना पर सीमा चौकी प्रभारी ने वन विभाग बनकटवा को सूचित किया। इसके बाद एक संयुक्त टीम का गठन हुआ, जिसमें सीमा चौकी प्रभारी, वन विभाग बनकटवा, और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मिलकर कार्रवाई की। इस टीम में शामिल थे:
कमांडर निरीक्षक सामान्य राजपाल दास,उप निरीक्षक सामान्य नरेंद्र सिंह,मुख्य आरक्षी सामान्य अमरेंद्र कुमार झा,आरक्षी सामान्य मारुति रंजन ओझा,महादेव घोष,मुकेश कुमार सिंह,प्रसाद सताले,और वन विभाग के दरोगा।
संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर 358 बोटा सागौन लकड़ी और 20 कुंतल जलावन लकड़ी बरामद की। इस लकड़ी का अवैध कटान किया गया था। जांच के दौरान यह लकड़ी अवैध घोषित की गई और वन विभाग की निगरानी में इसकी जांच की जा रही है।
हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन भारतीय वन संरक्षण अधिनियम की धारा 3/28 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस अवैध कटान के मामले में आगे की जांच जारी है।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 22 दिसंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/d73cxp0TGz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 22, 2024























