गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 22 दिसंबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24 

22 Dec 2024 10:48 AM

आईए जाने कि आज 22 दिसंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

22 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 

  • 1937- न्यूयार्क में द लिंकन टनल यात्रा के लिए खोल दिया गया।

 

  • 1947- इटली की संविधान सभा में नए संविधान पर मतदान हुआ।

 

  • 1947 – पहला व्यवहारिक रेडियो प्रदर्शित किया गया।

 

  • 2006 – भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।

 

  • 2007 – फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।

 

  • 1882 – थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।

 

22 दिसम्बर को जन्मे व्यक्ति

 

  • 1666- गुरु गोबिंद सिंह

 

  • 1922- जैक ब्रूक्स, अमेरिकी राजनितिज्ञ।

 

  • 1948 – पंकज सिंह – समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।

 

  • 1887 – श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ।

 

22 दिसम्बर को हुए निधन

 

  • 1958 – तारकनाथ दास – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।

 

  • 1975 – वसन्त देसाई – भारतीय सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार थे।

 

राष्ट्रिय गणित दिवस

भारत सरकार ने 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया।भारत के 14वें और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 फरवरी 2012 को मद्रास विश्वविद्यालय में भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन (22 दिसंबर 1887- 26 अप्रैल 1920) के जन्म की 125 वीं वर्षगांठ के समारोह के उद्घाटन समारोह के दौरान 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस[1] मनाए जाने कि घोषणा की।

 

Voice Of News 24