सिद्धार्थनगर:मत्स्य पालन के लिए हुई पोखरों की नीलामी ,10 वर्षों के लिए दिया गया पट्‌टा

Voice Of News 24 

21 Dec 2024 17:09 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील में शनिवार को मत्स्य पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर पोखरों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील में शनिवार को मत्स्य पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर पोखरों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। नायब तहसीलदार महबूब आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्व कर्मियों द्वारा आवेदनों की जांच के बाद नीलामी पूरी की गई।

पूर्व में प्रकाशित विज्ञप्ति के अनुसार, 50 लॉट में शामिल पोखरों और तालाबों के पट्टे के लिए 19 और 20 दिसंबर को आवेदन मांगे गए थे। इस प्रक्रिया में नौ गांवों के 19 लोगों ने आवेदन किया, और 4.973 हेक्टेयर रकबा का पट्टा 2,61,500 रुपये वार्षिक लगान पर स्वीकृत किया गया।

किसानों की बड़ी बोली

भड़रिया गांव के गाटा संख्या 1705 (रकबा 0.573 हेक्टेयर) पर शिवचरण ने 79,000 रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई, जबकि दूसरी बड़ी बोली भी भड़रिया के गाटा संख्या 1696ख (रकबा 0.546 हेक्टेयर) पर स्वेता ने 70,000 रुपये की लगाई।

पट्टे निरस्त

कैथवलिया रेहरा, बहेरिया और वीरपुर रतनपुर के पट्टे आपत्तियों के कारण निरस्त कर दिए गए। वहीं, बड़हरा गंगवार और बड़हरा कोहलचक के पट्टों का आवंटन प्रकाशन में त्रुटि के कारण रद्द कर दिया गया। नगर पंचायत के निवासियों द्वारा किए गए दो आवेदनों को भी निरस्त किया गया।

इस नीलामी प्रक्रिया में राजस्व निरीक्षक जकी हसन, राधेश्याम यादव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, और लेखपाल संजय वरुण समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24