Voice Of News 24

21 Dec 2024 11:02AM
निचलौल
महराजगंज के निचलौल मेन तिराहा पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने दो युवकों को कुचल दिया। घटना में 25 वर्षीय मंजेश प्रजापति की मौत हो गई, जबकि 26 वर्षीय चंद्रमन गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र से सामने आई है, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो ने दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा तब हुआ जब ये दोनों युवक, 25 वर्षीय मंजेश प्रजापति और 26 वर्षीय चंद्रमन, हैदराबाद से अपने घर लौट रहे थे और निचलौल तिराहे पर अपने परिजनों का इंतजार कर रहे थे। तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताते चले ग्राम विशुनपुरा गंगा टोला निवासी मंजेश और नेपाल निवासी चंद्रमन दोनों हैदराबाद में कारपेंटर का काम करते थे। मंजेश के दादा की कुछ दिन पहले मौत हुई थी। शनिवार को उसके दादा का दशगात्र था। इसमें शामिल होने के लिए वह घर आ रहा था। गोरखपुर स्टेशन पर ट्रेन से रात में उतरने के बाद दोनों एक टैक्सी से निचलौल तक आए। यहां मुख्य तिराहा पर टैक्सी से दोनों उतरने के बाद अपना सामान उतारकर घर जाने की तैयारी में थे कि इस बीच ठूठीबारी की तरफ से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो गाड़ी इन दोनों को कुचलते हुए आगे तक घसीट दिया। गाड़ी वनदेवी स्थल पर बने चबूतरे में जाकर टकरा गई। इस दौरान गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवकों की हालत गंभीर देख पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज बाद डॉक्टरों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में मंजेश की मौत हो गई।
एसओ गौरव कन्नौजिया ने बताया कि मेन तिराहा पर हुए हादसे में मृत युवक का शव जिला अस्पताल में है। शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी हो रही है। गाड़ी चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है।
सिद्धार्थनगर:22-23 दिसंबर को होने वाले बुद्धा राइस काला नमक चावल क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के लिए बी एस ए ग्राउंड की तैयारी का जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर ने किया निरीक्षणhttps://t.co/ApdSQIruyp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 20, 2024












