महराजगंज जिले के परतावल विकासखंड के ग्राम श्याम देउरवां में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के परतावल विकासखंड के ग्राम श्याम देउरवां में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध रूप से सरकारी भूमि पर किए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर चलाया और भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
यह भूमि सरकारी अभिलेखों में “सड़क खंती” और “राजकीय संपत्ति” के नाम से दर्ज है, लेकिन अवैध रूप से यहां निर्माण कार्य किया जा रहा था। प्रशासन ने इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए कार्रवाई की और इस भूमि को फिर से सरकारी कब्जे में ले लिया।
इस दौरान पीले पंजे ने दिखाया अपना बड़ा एक्शन, जिससे अवैध कब्जाधारियों के मंसूबे नष्ट हो गए। मौके पर स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने बुलडोजर के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया और सरकारी भूमि को खाली कराया।
यह कार्रवाई प्रशासन की दृढ़ता को दिखाती है कि वह अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त है और सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महराजगंज : कलेजे का टुकड़ा निकाला मां के हत्या का क़ातिल, पत्थर से मारकर कलयुगी बेटे ने मां को उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तारhttps://t.co/zlgHOsI3Ax
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 20, 2024





















