
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेवां चौराहे के पास स्थित टंडवा पेट्रोल पंप के पास बीती रात करीब आठ बजे एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार इकबाल अहमद (35) की मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार लक्ष्मण प्रजापति (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक सवार ठड़वा गांव के निवासी थे और निजी काम से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पेट्रोल पंप के पास पहुंची, बस्ती की ओर जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई।
घटना के अनुसार, जैसे ही उनकी बाइक पेट्रोल पंप के पास पहुंची, बस्ती की ओर जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने इकबाल अहमद को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण प्रजापति की हालत गंभीर होने पर उन्हें बस्ती रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने की घटना की जांच
घटना की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। मृतक का शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घायल को इलाज के लिए बस्ती भेज दिया गया है, और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 20 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/5mdCSBgyu2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 20, 2024





















