महराजगंज : सड़क हादसे में महिला की हालत गंभीर, सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

Voice Of News 24 

10 Dec 2024 18:03 PM

कोठीभार (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के कोठीभार क्षेत्र में सड़क हादसे का कहर जारी है। लगभग प्रत्येक दिन दुर्घटना कि खबर सामने आने से लोगों में सड़क पर चलते समय भय बना हुआ है। आज फिर सड़क हादसे की एक खबर सामने आई है, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा से निचलौल मार्ग पर ग्राम सभा जहदा मे आज दोपहर करीब तीन बजे एक ट्रक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी निचलौल ले जाया गया गया। जहां पर महिला की बिगड़ती हालत देखकर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला सोमिया देवी (35) पत्नी कैलाश गौड़ निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा अरदौना की निवासिनी बताई जा रही है।

 


Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.