महाराजगंज: 13 साल के बच्चे का अपहरण असफल, पुलिस ने चमत्कारी तरीके से बचाया

Voice Of News 24 
10 Dec 2024 16:50 PM
महाराजगंज

महाराजगंज जिले के थाना पनियरा क्षेत्र के हेमछापुर ग्राम पंचायत में उस वक्त सनसनी फैल गई,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जिले के थाना पनियरा क्षेत्र के हेमछापुर ग्राम पंचायत में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सिकंदर कन्नौजिया का 13 वर्षीय बेटा राजकुमार अचानक गायब हो गया। घर में कोहराम मच गया और परिजनों सहित आसपास के लोग उसे ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास करने लगे। जब काफी समय तक बच्चे का कोई पता नहीं चला, तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह राजकुमार अपने खेत में धनिया के पत्ते लेने गया था, जब सुखदेवपुर टोला के दो बदमाशों ने उसे घात लगाकर अपहरण करने की कोशिश की। वह जैसे ही पुलिया के पास पहुंचा, घने कोहरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने उसका मुंह दबा लिया और उसे अपनी बाइक पर जबरन बैठाकर भागने लगे।

राजकुमार ने मदद के लिए चिल्लाने और हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उसका मुंह कपड़े से ढक दिया था, जिससे वह कुछ नहीं कर सका और वे उसे अपनी बाइक पर लेकर भाग निकले।

पुलिस की मुस्तैदी से बचा बच्चा

राजकुमार के घर न लौटने पर उसकी मां ने आसपास के लोगों से उसकी तलाश शुरू की। जब कोई पता नहीं चला, तो उसने पनियरा थाने पर जाकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बच्चा और अपहरणकर्ताओं का पता लगाने की कोशिश की।

पुलिस की सूझबूझ और मुस्तैदी से, भौराबारी पुल के पास अपहरणकर्ताओं को घेर लिया। जब बदमाशों को लगा कि वे पुलिस से घिर गए हैं, तो उन्होंने राजकुमार को वहीं छोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजकुमार को सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया।

राजकुमार ने बाद में पुलिस को बताया कि जब वह खेत से घर लौट रहा था, तो शौच करने के लिए रास्ते में रुक गया था, तभी दो लोग अपने चेहरे को ढके हुए आए। उन्होंने अचानक उसका मुंह दबा लिया और उसे अपनी बाइक पर बैठाकर भागने लगे। उसने मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उसे चुप करा दिया था।

इस सम्बंध में पूछे जाने पर पनियरा प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि- बच्चे को सही सलामत वापस लाया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News2 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.