Voice Of News 24
09 Dec 2024 16:01 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ क्षेत्र के ढेबरुआ पुलिस और एसएसबी 50वीं वाहिनी, बलरामपुर के जवानों ने एक संयुक्त अभियान में बढ़नी कस्बे से एक युवक को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ क्षेत्र के ढेबरुआ पुलिस और एसएसबी 50वीं वाहिनी, बलरामपुर के जवानों ने एक संयुक्त अभियान में बढ़नी कस्बे से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से 10.20 ग्राम मादक पदार्थ (स्मैक) बरामद हुआ। आरोपी युवक की पहचान बढ़नी कस्बे के वार्ड नंबर 3, लोहियानगर निवासी अर्जुन पुत्र स्व. जगप्रसाद के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी पेट्रोलिंग के दौरान की गई। ढेबरुआ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम बढ़नी कस्बे में गश्त कर रही थी, जब टीम को पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। उसे रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास से स्मैक बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस सफलता में ढेबरुआ पुलिस और एसएसबी के विभिन्न जवानों का अहम योगदान था, जिनमें एसएसबी के बढ़नी बीओपी के एएसआई सुरजीत कुमार, बढ़नी चौकी प्रभारी अमला यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र मौर्य, हेड कांस्टेबल विजय गुप्ता, कांस्टेबल साहिल यादव और एसएसबी के आरक्षी सिम्मा दामोदर राव, श्याम राव चवान, जितेंद्र कुमार शामिल थे।
यह कार्रवाई क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और उनके खिलाफ पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।
गोरखपुर:आधा दर्जन घरों में ताबड़तोड़ चोरी, तीसरी आँख से भी नाकाम रहा पुलिस का पहरा,पुलिसिया इकबाल दांव परhttps://t.co/dTiahxstEn@Uppolice @gorakhpurpolice @IPS_VipinTada
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 9, 2024


















