सिद्धार्थनगर : डीएम, एसडीएम और एसपी ने लोगों की समस्यायों को सुनकर 160 में से 13 का ताबड़तोड़ किया निस्तारण, अन्य मामलों का तीन दिन के अंदर निस्तारण का दिए निर्देश

Voice Of News 24 

07 Dec 2024 22:16 PM

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) 

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील में आज शनिवार को जिलाधिकारी एवं एसडीएम तथा एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर पीड़ितो की समस्यायों को सुनकर 13 का मौके पर ही निस्तारण कर दिए एवं अन्य मामलों के लिए जल्द ही निस्तारण के आदेश दिए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की शिकायतों की सुनवाई की गई। डीएम, एसडीएम और पुलिस एसपी ने मिलकर शिकायतों का समाधान किया।
डीएम डॉ. राजागणपति आर ने पिछले समाधान दिवस की शिकायतों की समीक्षा की और कहा कि जमीन से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि हर शिकायत का समय से और अच्छी तरह से निस्तारण किया जाए।
डीएम ने यह भी कहा कि किसी भी विभाग का कोई मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दिन कुल 160 शिकायतें आईं। जिनमें से 13 शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। बाकी शिकायतों को तीन दिनों के भीतर निस्तारण करने का आदेश दिया गया।

 

Voice Of News 24