Voice Of News 24
07 Dec 2024 21:41 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के लोहिया कला भवन में जिलाधिकारी राजागणपति आर और सीडीओ जयेंद्र कुमार के निगरानी में प्रधानमंत्री द्वारा संचालित योजना के तहत 204 ग्राम पंचायत को घोषित किया गया टीबी मुक्त, अब इन ग्राम पंचायत के प्रवेश द्वार पर लगेंगे टीवी मुक्त ग्राम पंचायत के बैनर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोहिया कला भवन में 204 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। डीएम डॉ. राजा गणपति आर और सीडीओ जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में जनपद के 206 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांधी जी की कांस्य रंग की प्रतिमा और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए ग्राम प्रधानों और स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को हुई बैठक में 149 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जबकि 206 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त कर यह लक्ष्य पार कर लिया गया। डीएम ने आगे कहा कि अब हमें अगले 100 दिनों में 400 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाना है। सीडीओ जयेन्द्र कुमार ने इस अभियान में ग्राम पंचायतों और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग को सराहा। उन्होंने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, और यदि किसी को यह हो जाती है तो उसे नियमित रूप से दवाइयां लेनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे लोगों को जागरूक करें और 15 दिन से अधिक समय तक खांसी या बुखार रहने पर मरीजों को तुरंत अस्पताल में जांच कराएं। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने यह भी घोषणा की कि जो ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं, उनके बाहर “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत में आपका स्वागत है” का बैनर लगाया जाएगा।
सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकी महिला, अपने तीन बच्चों को कह गई अलविदा, जाने पूरा घटनाक्रमhttps://t.co/cZ7jzBIW0J
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 7, 2024























