सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकी महिला, अपने तीन बच्चों को कह गई अलविदा, जाने पूरा घटनाक्रम

Voice Of News 24 

07 Dec 2024 21:27 PM

त्रिलोकपुर (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में तीन बच्चों को छोड़ दुनिया को अलविदा कह गई मां। संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद सिद्धार्थनगर के थाना त्रिलोकपुर के परसोहन घाट के पास शनिवार को एक पेड़ से महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिलने से सनसनी मच गई। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक मृतका की पहचान बसंतपुर गांव निवासी संगीता (30) पत्नी गोलई के रूप में हुई, जो तीन बच्चों की मां थी। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार महिला का अपने पति से शुक्रवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई। इसके बाद शनिवार को उसकी लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इस संबंध में थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि महिला की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली थी और पोस्टमार्टम के लिए भेजी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे घटना का स्पष्टीकरण हो सकें।

 

Voice Of News 24