वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर धानी के जानकी वाटिका मैरिज हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में दिग्गजों ने दिये शुभकामनाएं

Voice Of News 24 

07 Dec 2024 14:10 PM

महराजगंज

महराजगंज जिले के धानी में आयोजित वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर हुए विशेष कार्यक्रम की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से संचालित हिन्दी भाषा का सबसे भरोसेमंद एवं विश्वसनीय पोर्टल वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर धानी के जानकी वाटिका मैरिज हाॅल में शुभकामनाएं देने पहुंचे दिग्गजो का लगा तांता।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 प्रदेश में निष्पक्ष एवं स्वतंत्रता पूर्ण खबरों को प्रकाशित कर समाज में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने और गलियों एवं महोल्लो की खबरो पर बारीक नजर रखकर लोगों के अन्दर सकारात्मक सोच जगाने तथा खबरों को सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाने से एक अलग पहचान बना चुका है।

इन दो वर्षों में जिस तरह वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 समाज में एक अलग पहचान बनाया है इससे जाहिर होता है कि इस संस्थान के प्रति पाठकों के दिलों में विश्वास और भरोसा का अपार भंडार है जो हम सभी के लिए गौरतलब है।

पाठकों के भरोसे एवं विश्वास से ही आज द्वीतिय वर्ष बेमिसाल और लाजवाब बन पाया है।
इस संस्थान को गौरवपूर्ण मोड़ देने में जितना समर्थन पाठकों का मिला है उससे कहीं ज्यादा योगदान हमारे टीम के सदस्यों का है, जिन्होंने जिले के कोने-कोने की खबरों को रात-दिन एक कर पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

 

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर जानकी वाटिका मैरिज हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में विषेश मुख्य अतिथि के रूप में आए विधानसभा फरेंदा के विधायक विरेन्द्र चौधरी का टीम के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विरेन्द्र चौधरी ने दो वर्षों में प्रकाशित निष्पक्ष एवं स्वतंत्रतापूर्वक खबरों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दिए साथ ही वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 टीम के सभी सदस्यों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किए।

 

 

 

Voice Of News 24