महराजगंज जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल,सत्येंद्र कुमार राय को सदर कोतवाली की जिम्मेदारी

Voice Of News 24 

06 Dec 2024 22:49 PM

महराजगंज

महराजगंज जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया है। कोल्हुई थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय का तबादला कर उन्हें सदर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया है। कोल्हुई थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय का तबादला कर उन्हें सदर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सदर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है।

 

नए आदेश के तहत उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को कोल्हुई थानाध्यक्ष बनाया गया है। अरविंद कुमार सिंह कोल्हुई क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस प्रशासनिक बदलाव को कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कोल्हुई क्षेत्र में नए थाना प्रभारी के आने से जनता को बेहतर सेवाएं और सुरक्षा की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.