सिद्धार्थनगर:पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को दि श्रद्धांजलि:

Voice Of News  24 

06 Dec 2024 16:50 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को परिनिर्वाण दिवस के रूप में श्रद्धांजलि और विचार-विमर्श के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को परिनिर्वाण दिवस के रूप में श्रद्धांजलि और विचार-विमर्श के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डुमरियागंज चौराहे पर स्थित अंबेडकर चबूतरा और सामाजिक क्रांति स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बाबा साहब के विचारों पर चर्चा करते हुए उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल देश के सबसे बड़े राष्ट्रवादी थे, बल्कि सरदार पटेल के साथ मिलकर पंडित नेहरू के खिलाफ राष्ट्रवादी अभियान में भी सक्रिय रहे। उन्होंने बाबा साहब को हिंदूवादी बताते हुए कहा कि आज उनके नाम पर राजनीति करने वाले लोग उनके मूल विचारों से भटक गए हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं।

राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों से बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने और राष्ट्रवादी अभियान को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर लवकुश ओझा, राममिलन गौतम, सचिन भाष्कर, और संतोष आज़ाद सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाबा साहब के विचारों पर आधारित समाज में एकता और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.