Voice Of News 24
06 Dec 2024 14:34 PM
महराजगंज
महराजगंज के फरेंदा बृजमनगंज मार्ग पर माता स्थान के पास एक बोलेरो गाड़ी, जिसमें बाराती सवार थे, देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के फरेंदा बृजमनगंज मार्ग पर माता स्थान के पास एक बोलेरो गाड़ी, जिसमें बाराती सवार थे, देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।
यह हादसा कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलौही से बारात कैम्पियरगंज क्षेत्र में जाने और वापस लौटने के दौरान हुआ। देर रात करीब 1 बजे, घने कोहरे के कारण बोलेरो लेहड़ा जंगल में माता स्थान के पास अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे।
बोलेरो में सवार रामकुमार (17) निवासी शेख फरेंदा, अखिलेश (15) निवासी लालपुर कोल्हुई, दीनानाथ (19) निवासी हरैया पंडित, अवधेश (40) निवासी सुचितापुर पनियरा, अनूप सहानी (16) निवासी बेलहरिया कन्हैया (19) निवासी लालपुर, राधेश्याम (45) निवासी बेलौही, मनमोहन (24) निवासी परसौना व संतराम (64) निवासी बेलौही सहित अन्य बराती घायल हो गए। वही जानकारी मिलते ही फरेंदा व बृजमनगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई
घटना का विवरण
- रामकुमार (17), निवासी शेख फरेंदा
- अखिलेश (15), निवासी लालपुर कोल्हुई
- दीनानाथ (19), निवासी हरैया पंडित
- अवधेश (40), निवासी सुचितापुर पनियरा
- अनूप सहानी (16), निवासी बेलहरिया
- कन्हैया (19), निवासी लालपुर
- राधेश्याम (45), निवासी बेलौही
- मनमोहन (24), निवासी परसौना
- संतराम (64), निवासी बेलौही
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने राधेश्याम की मौत की पुष्टि की। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 9 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस दुर्घटना का मुख्य कारण घना कोहरा बताया जा रहा है, जिससे ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण खो गया।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 6 दिसंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/MS0y8S82Ot
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 6, 2024


















