Voice Of News 24

06 Dec 2024 13:51 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के भनवापुर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा ने ग्राम गड़ावर और हथपरा का दौरा कर आशा बहुओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के भनवापुर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा ने ग्राम गड़ावर और हथपरा का दौरा कर आशा बहुओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
ग्राम गड़ावर में उन्होंने नवजात शिशु देखभाल कार्यक्रम के तहत 22 दिन के श्रेयांश (पुत्र कालीदीन) के घर जाकर दी गई सेवाओं की जांच की। आशा बहू शिल्पा द्वारा दी गई सेवाएं सही पाई गईं। हालांकि, गर्भवती महिलाओं नीलम और अनीता का नाम ड्यू लिस्ट में न होने के कारण उन्हें प्रसव पूर्व जांच सेवाएं नहीं मिल सकीं। इस पर डॉ. ओझा ने नाराजगी जाहिर की और शिल्पा को कार्य में सुधार के लिए कड़ी चेतावनी दी।
इसके बाद डॉ. ओझा ग्राम हथपरा पहुंचे, जहां उन्होंने अमीना और आशिया खातून के घर जाकर आशा बहू इशरतजहां द्वारा दी गई सेवाओं का निरीक्षण किया। यहां सेवाएं संतोषजनक पाई गईं। डॉ. ओझा ने इशरतजहां की सराहना की और उन्हें आगे भी नियमानुसार कार्य जारी रखने की सलाह दी।
सड़क हादसा :अनियंत्रित महिंद्रा XUV गाड़ी पलटी,ड्राइवर समेत पांच लोग घायलhttps://t.co/1VtbmHtSsx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 6, 2024






















