सड़क हादसा :अनियंत्रित महिंद्रा XUV गाड़ी पलटी,ड्राइवर समेत पांच लोग घायल

Voice Of News 24 

06 Dec 2024 12:23 PM

महराजगंज

महराजगंज के  नौतनवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत संपतिहां चौकी के पास ग्राम सभा गजरही के पास एक महिंद्रा XUV W6 गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के  नौतनवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत संपतिहां चौकी के पास ग्राम सभा गजरही के पास एक महिंद्रा XUV W6 गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।

गाड़ी में ड्राइव र सहित कुल पांच लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, सभी को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं, लेकिन किसी प्रकार की गंभीर क्षति या जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

घटना संपतिहां अड्डा बाजार मार्ग पर हुई, और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सवारों की मदद की। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, और मामले की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.