महराजगंज : बोलोरो की चपेट में आए बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल, जाने पूरा घटनाक्रम

Voice Of News 24 

04 Dec  2024 21:56 PM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत हो गई और चालक पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

निचलौल थाना क्षेत्र के झूलनीपुर खड्डा नहर मार्ग पर ग्राम चंदा गूलरभार के समीप एक बोलेरो के चपेट में आने से बाइक सवार बाप बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके का फायदा उठाकर बोलेरो चालक फरार हो गया।

ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बाइक सवार बंधन पुत्र जितिया को मृत्यु घोषित कर दिया वहीं अजय पाल का इलाज चल रहा है
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक बंधन पाल अजय पाल के साथ झूलनीपुर से अपने गांव कङूअहिया थाना खड्डा जनपद कुशीनगर के लिए जा रहे थे अभी वह चंदा गूलरभर गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक एक बोलेरो ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया जिससे बाप बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें बंधन की मौत हो गई बेटे का अजय पाल इलाज निचलौल सीएससी में चल रहा है।

इस संबंध में निचलौल थानाध्यक्ष गौरव कन्नौजिया ने बताया कि बंधन पाल 60 वर्ष की मौत हो गई है जिसका आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अजय पाल 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल है जो अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.