महराजगंज : चोरों ने एक दुकान को बनाया निशाना, लगातार दो दिन चोरी, नगर के लोगों में दहशत

Voice Of News 24 

02 Dec 2024 22:40 PM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने मानों साजिश के जरिए चोरी को अंजाम दे रहे हैं। एक ही दुकान में लगातार दो दिन चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के निचलौल नगर अंतर्गत कोर्ट वार्ड में स्थित काली मंदिर के समीप एक किराने की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर शनिवार की रात और रविवार की रात लगातार दो दिन चोरी कर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। दुकान में लगातार दो दिन चोरी होने की सूचना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार राहुल गुप्ता ने बताया कि वह लगातार दो दिन की चोरी से बेहद परेशान है। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवाल काटकर चोरी को अंजाम दिया है। पीड़ित दुकानदार ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.