बुलंदशहर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, विधायक लक्ष्मी राज सिंह सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बुलंदशहर

बुलंदशहर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ एवं डी.बी.टी. वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान , बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह तथा सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह सहित समस्त जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, अधिकारीगण, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लाभार्थी शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावकों को डी.बी.टी. के माध्यम से लाभ राशि भी प्रदान की गई।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान, विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा व्यवस्था का सशक्तिकरण ही विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.