Voice of News 24

30 Nov 2024 22:35 PM

महराजगंज

दरअसल आज जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा वृद्धो के बीच पहुंचकर आधार कार्ड न बन पाने की मुसीबत से जूझ रहे वृद्धो को सांत्वना दिया और सीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज इंटर कॉलेज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जिलाधिकारी अनुनय झा ने वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं के कारण आधार न बन पाने की समस्या का सामना कर रहे वृद्ध की समस्या को धैर्यपूर्वक सुना और सीएमओ को आवश्यक उपचार हेतु निर्देशित किया। उन्होंने वृद्ध का पूरा विवरण दर्ज करवाते हुए सोमवार को उनके कार्यालय आने के लिए कहा ताकि उनका आधार बनवाया जा सके। जिलाधिकारी ने वृद्ध को सांत्वना दिया और कहा कि परेशान न हों समस्या का कोई न कोई हल निकाल लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *