Voice Of News 24
30 Nov 2024 14:12 PM
महराजगंज
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा मंदिर में दबंगों द्वारा श्रद्धालुओं से अवैध वसूली की घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा मंदिर में दबंगों द्वारा श्रद्धालुओं से अवैध वसूली की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से मुंडन कराने आए श्रद्धालुओं से अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे थे। जब श्रद्धालुओं ने पैसा देने से इनकार किया, तो दबंगों ने मारपीट की और गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। यह घटना पुलिस चौकी के पास ही हुई, जिससे स्थिति और भी चौंकाने वाली बन गई।
इस मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें संतोष सहानी (35 वर्ष), सुमित सहानी (19 वर्ष), राकेश (23 वर्ष), राहुल (23 वर्ष), दुर्गेश (20 वर्ष) और घनश्यामभर (47 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी फरेंदा भेजा गया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सिद्धार्थनगर: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी बांसी में खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार,सरकारी स्कूल की किताबें बेचने का आरोपhttps://t.co/OIJsZ1fHe2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 30, 2024


















