सिद्धार्थनगर : 18 आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद एक भी आरोपी की नहीं हुई गिरफ्तारी, छेड़खानी के मामले में जांच करने गई थी पुलिस, दबंगों ने पुलिस को बनाया था बंधक और छीन लिया था मोबाइल फोन, जाने पूरा घटनाक्रम

Voice Of News 24

29 Nov 2024 22:35 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली अंतर्गत धरमौली गांव में छेड़छाड़ के मामले में जांच करने गई पुलिस को दबंगों ने बंधक बनाकर छीन लिया था मोबाइल,18 पर केस दर्ज हाने के बाद एक भी आरोपी की नहीं हुई गिरफ्तारी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली क्षेत्र के धरमौली गांव में मंगलवार शाम छेड़खानी के मामले की जानकारी करने गए दो पुलिस कर्मियों का मनबढ़ युवकों ने मोबाइल छिनकर बंधक बना लिया था। बंधक बने पुलिस कर्मी की तहरीर पर लोटन कोतवाली में 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है लेकिन नामजद आरोपियों में से अब तक एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

ये रहा पूरा घटनाक्रम

महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बा निवासी इबरार और उनकी पत्नी तथा बहन सिद्धार्थनगर जिले के ठोठरी बॉर्डर के पास रिश्तेदारी में गई हुई थीं। मंगलवार की दोपहर वह लोग ऑटो से वापस घर आ रहे थे। आरोप है कि धरमौली गांव निवासी कुछ मनबढ़ों ने महिला और उसकी ननद के साथ छेड़खानी करने लगे और भाई को बेरहमी से पीटने लगे।

जब भाई ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने बाइक से उनका पीछा किया और ऑटो को रोककर भाई को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह बचकर इबरार ने अपने भाई नजीर को फोन करके बुलाया। नजीर ने तत्काल इसकी सूचना हरबंशपुर पुलिस चौकी पर दी। चौकी से दो पुलिस वाले सूचना पर धरमौली गांव में जांच करने पहुंचे तभी पुलिस के सामने ही इबरार और आरोपी युवकों के बीच फिर मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे लड़की के भाई नजीर को दो दर्जन लोगों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसके सर में गंभीर चोटे आ गई।
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह नजीर की जान दबंगों से बचाई और उसके छोटे भाई इबरार के साथ बुरी तरह से घायल नजीर को अस्पताल भेजवा दिया।

घायल नजीर के बीच-बचाव में पुलिस

जब सामने आई तो दबंगों को बुरा लगा, जिसके कारण दबंगों ने पुलिसकर्मियों का फोन छीना और उनको एक कमरे में बंद कर दिया। इस घटनाक्रम की जानकारी जब कोतवाली पुलिस को हुई तब फोर्स मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बंधक पुलिसकर्मियों को छुड़ाया।
बाद में पुलिस कर्मी जयहिंद यादव की तहरीर पर 18 आरोपियों के खिलाफ धारा 191( 2) 121(1) 132,127(2) ,221,352,137, बीएनएस व 328 ए 31द केस दर्ज किया गया है। घटना के दो दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक एक भी आरोपी की पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.