सिद्धार्थनगर : पुलिस ने पांच नेपाली तस्कर को दबोचा, भारतीय उर्वरक की करते थे कालाबाजारी

Voice Of News 24

29 Nov 2024 22:02 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ अंतर्गत ढेबरूआ क्षेत्र में भारतीय उर्वरक की कालाबाजारी करने वाले पांच नेपाली तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ के ढेबरूआ क्षेत्र में पुलिस ने नेपाल तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए पांच नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार इन तस्करों के पास से पुलिस ने 8 बोरी उर्वरक और पांच साइकिल बरामद की है। घटना सेमरहवा नो मेन्स लैंड के पास की है, जहां पुलिस बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी।
पकड़े गए तस्कर भारत से उर्वरक नेपाल ले जाने के फिराक में थे। आरोपियों की पहचान नेपाल के कपिलवस्तु जिले के विभिन्न गांवों से हुई है। सभी आरोपियों को बरामद माल सहित बढ़नी कस्टम ऑफिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
कस्टम विभाग अब इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.