महराजगंज : आत्महत्या करने की फिराक में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में असफल होने के बाद नहीं झेल सका प्रताड़ना, जाने कैसे बची युवक की जान?

Voice Of News 24 

29 Nov 2024 21:41 PM

चौक (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के थाना क्षेत्र चौक में एक युवक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में असफल हो गया जिसे मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया जा रहा था और वह प्रताड़ना को नहीं झेल पाया तथा आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र के खोस्टा गांव में एक युवक ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में असफल होने के कारण सामाजिक प्रताड़ना से आहत होकर हाइटेंशन पोल पर चढ़कर कूदने का प्रयास किया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाने और मनाने के लिए काफी मशक्कत की। अंततः युवक को सकुशल टावर से नीचे उतार लिया गया।
ऐसे दौर में किसी भी युवक के उत्साह को कम नहीं होने देना चाहिए बल्कि ऐसे युवकों के उत्साह को बढ़ावा देना चाहिए जिससे वह दूसरी बार किसी भी परीक्षा में दोगुनी उत्साह और ताकत से बैठ और सफल होने में पूरी जान झोंक दें।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.